11 दिसंबर 2014 - 16:15
भोपाल में वहाबी चरमपंथियों ने किया शियों पर हमला।

अबना की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कारोंड क्षेत्र में जो शिया बहुल इलाक़ा है कल रात कुछ वहाबी चरमपंथियों ने धावा बोल शियों को अपनी हिंसा का निशाना बनाया है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कारोंड क्षेत्र में जो शिया बहुल इलाक़ा है कल रात कुछ वहाबी चरमपंथियों ने धावा बोल शियों को अपनी हिंसा का निशाना बनाया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल रात कुछ वहाबी चरमपंथियों ने उस इलाक़े पर हमला किया जहां अधिकतर ईरानी शिया रहते हैं। उग्र वहाबियों ने शियों के घरों में घुस कर जमकर तोड़फोड़ की और घरों तथा गाड़ियों में आग लगा दी।

रात ही में पुलिस फ़ोर्स और शहर के सुन्नी क़ाज़ी भी मौक़े पर पहुंच गये लेकिन पुलिस वहाबियों पर कंट्रोल नहीं कर सकी और आज दिन में दोबारा दंगा भड़क उठा, हज़ारो की संख्या में वहाबियों ने फिर शियों के घरों पर धावा बोल दिया और अधिकतर घरों और गाड़ियों में आग लगा दी।

पुलिस द्वारा चरमपंथी वहाबियों को भगाने के लिये आंसू गैस के गोले दाग़े जाने और दंगाईयों पर धारा 144 लगाने की भी सूचना मिली है।

परंतु एक रिपोर्ट यह भी मिली है कि वहाबी शियों के घरों को आग लगाते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही अगर यह सूचना सही है तो भारत में वहाबियों के बढ़ते प्रभाव के विरूद्ध शिया और सुन्नी उल्मा को तुरंत कार्यवाही करने की ज़रूरत है वरना वह दिन दूर नहीं जब भारत में भी पाकिस्तान के तरह खुलेआम बेगुनाहों का खून न बहाया जाने लगेगा।

ग़ौरतलब है भोपाल के मज़लूम शियों को अब अपने उल्मा ही से उम्मीद है कि वह अपने आपसी मतभेद को छोड़ कर उनकी फरियाद को पहुंचें और उनके समर्थन में उचित कदम उठायें।

 जारी..........